Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में मां-बाप के सामने युवक की बेरहमी से हत्या, दो भाईयों में छोटा था मृतक प्रवीण

रोहतक के कलानौर में एक युवक की मां-बाप के सामने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब युवक कलानौर की धर्मशाला में गया हुआ था। इस दौरान 3 आरोपियों ने युवक पर चाकुओं और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

रोहतक के कलानौर के छोटा पाना वार्ड नंबर 4 निवासी शारदा ने कलानौर थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह मिड-डे-मिल का कार्य करती है। उसके पास तीन बच्चे (एक बेटी व दो बेटे) हैं। शनिवार रात करीब साढ़े 7 बजे उसका छोटा लड़का प्रवीन कुमार उर्फ पिन्नी खाना खाकर घर से बाहर घुमने गया था। जब वह चौक पर पहुंचा तो तीन-चार युवकों ने उसके बेटे पर चाकुओं से हमला कर दिया।

जब प्रवीन मार दिया-मार दिया चिल्लाने लगा तो आवाज सुनकर वह अपने पति प्रेमप्रकाश के साथ चौक पर गई। उन्होंने देखा कि उसके बेटे प्रवीन पर आरोपी चाकूओं से हमला कर रहे थे। हमलावरों में आलोक, होनहार उर्फ हिमांशु व नोनी शामिल है। अन्य लोगों को आता देखकर आरोपी हथियारों सहित मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हे गए। जाते समय आरोपियों ने दंपत्ति को जान से मारने की धमकी भी दी।

शनिवार रात को प्रवीण कलानौर की धर्मशाला में गया था। इस दौरान तीन युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसके सिर, आंख व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए कलानौर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची तथा हत्या से संबंधित साक्ष्य जुटाए।

अभी तक हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग पाया है। कलानौर थाना प्रभारी निरीक्षक सतपाल का कहना है कि युवक की चाकू मारकर हत्या की गई है। परिजनों से पूछताछ की गई थी। लेकिन वह हत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालेगी। मृतक के फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

Exit mobile version