रोहतक की उत्तम विहार कॉलोनी निवासी सुनीता कुमारी ने नया बस स्टैंड पुलिस चौकी में चोरी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उनके घर में रखी अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए है। इसका पता 1 जनवरी को उस समय लगा जब उन्होंने अपनी अलमारी चेक की।
उन्होंने बताया कि उनकी अलमारी से एक सोने की चेन, 2 जोड़ी सोने के कानों के बाले, एक ओम का लॉकेट, नाक की तीन नोजपिन, एक चांदी की बाली गायब मिले। उन्होंने चोरी का आरोप अपने भाई और ममेरे भाई पर लगाया। उन्होंने कहा कि उसके मामा का लड़का भी उनके घर ही रहता है। दोनों ने मिलकर यह चोरी की है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

