Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में देर रात ड्यूटी से लौट रहे युवक की चाकू मारकर निकाली आंत: घायल पीजीआई में भर्ती,आरोपी पर्स लूटकर मौके से हुए फरार

रोहतक के आईएमटी चौक के पास देर रात को एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल किया गया। बाइक सवार हमलावरों ने युवक पर चाकू से कई वॉर किए, जिससे युवक की आंत कट गई और लीवर में भी जख्म हो गया। आरोपियों ने युवक को घायल कर पर्स लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

घायल जोगेंद्र निवासी गांव बलियाणा ने बताया कि वह शुगर मिल भाली में नौकरी करता है और देर रात को ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर जा रहा था। जब वह आईएमटी चौक के पास पहुंचा, तब रास्ते में तीन युवक बाइक पर पीछा करते हुए आए और बाइक को पीछे से टक्कर मारते हुए उसे नीचे गिरा दिया।

जोगेंद्र ने बताया कि बाइक सवार 3 हमलावरों ने चाकू निकाले और उसे ऊपर हमला कर दिया। आरोपियों ने एक चाकू उसकी आंत में मारा, जिससे छोटी आंत कट गई। वहीं चाकू से उसके लीवर पर हमला किया, जिसमें गहरा जख्म हो गया। वहीं हाथ पर भी वॉर किया गया। उसे घायल अवस्था में पीजीआई में भर्ती करवाया गया।

थाना आईएमटी के जांच अधिकारी एसआई बुध सिंह ने बताया कि एक युवक के साथ देर रात को लूटपाट व हमला होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घायल युवक जोगेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

Exit mobile version