Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ससुरालियों से तंग युवक ने जहरीला पदार्थ खा किया सुसाइड:प्लाट नाम करने का बना रहे थे दबाव

रोहतक की नेहरू कॉलोनी निवासी सोनू ने सिटी थाना में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वे दो भाई और एक बहन है। वे दोनों भाई अलग-अलग रहते है। उसके छोटे भाई संदीप की शादी करीब डेढ़ साल पहले झज्जर के गांव दुजाना निवासी भारती के साथ हुई थी। उसकी पत्नी मायके वालों के कहने पर संदीप पर नेहरू कॉलोनी वाला प्लाट अपने नाम करवाने का दबाव बना रहे थे। वहीं झगड़ा करके अपने मायके कई-कई दिन रहने लगी।

उसने बताया कि संदीप अपनी पत्नी को मायके वालों को समझाने पर घर ले आया। परिवार वाले भारती के नाम पर प्लाट करवाने की जिद पर अड़े थे। संदीप की पत्नी को करीब ढाई महीने पहले एक लड़का हुआ। फिर एक महीने बाद वह अपने माता-पिता से मिलने दुजाना चली गई। जिसको लाने के लिए संदीप दो-तीन बार दुजाना गया, लेकिन परिवार वाले भारती के नाम प्लाट करवाने की शर्त रखे हुए थे। जिस कारण उसे अपनी पत्नी व लड़के से मिलने नहीं दिया। जिससे संदीप डिप्रेशन में रहने लगा।

सोनू ने बताया कि उसके भाई संदीप ने अपने ससुराल वालों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर संदीप ने बताया कि उसकी पत्नी भारती, मां मुकेश, पिता सुरेश, भाई हिमांशु, भारती के मामा मैनपाल, राजेश, टाइगर, मामी शीतल व भारती की नानी ने प्लाट के चक्कर में घर बर्बाद कर दिया। परेशान होकर संदीप ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके कारण संदीप की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मृतक की पत्नी सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version