Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में वॉट्सऐप मैसेज भेजकरऑनलाइन काम करने का दिया झांसा, महिला से की ठगी

रोहतक के गांव लोहारहेडी झज्जर हाल सैक्टर 34 सन सिटी निवासी महिला मनीषा ने बताया कि उसके वॉट्सऐप नंबर पर मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि ऑनलाइन काम करके मुनाफा कमा सकते है। आरोपियों ने उसके पास लिंक का एक मैसेज भेजा, जिस पर क्लिक किया तो उसमें रुपए इंवेस्टमेंट करने की बता कही गई थी

मनीषा ने बताया कि आरोपियों ने उसके पास टेलिग्राम पर इंवेस्ट करने के लिए कहा और टेलिग्राम पर ही नेहा मेहता ने बात की। साथ ही रजिस्ट्रेशन करने के लिए 900 रुपए डलवाए। इसके बाद 50 हजार, 80 हजार व 1 लाख 80 हजार रुपए इंवेस्ट करवा लिए। जब अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने 5 लाख 55 हजार रुपए ओर इंवेस्ट करने को कहा, जिससे ठगी का एहसास हुआ।

मनीषा ने बताया कि आरोपियों ने 2 जून को ही 6 बार अलग-अलग खातों में ट्रांजैक्शन करवाई। 6 बार में वह कुल 3 लाख 7 हजार 700 रुपए आरोपियों के खातों में डाल चुकी है, जिसमें से कुछ रुपए दोस्त के खाते से भी डाले गए है। धोखाधड़ी का पता लगने के बाद आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी गई है।

साइबर क्राइम थाना एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला के साथ 3 लाख से अधिक की साइबर ठगी होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने जिन खातों में रुपए ट्रांसफर किए है, उनकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

Exit mobile version