Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में एक महिला 4 साल की बच्ची समेत एक लाख कैश और आभूषण ले हुई फरार: एक दिन पहले सास के साथ मायके गई थी; आने के बाद हुई गायब

 रोहतक से उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक बच्ची की मां घर से भाग गई। वह एक लाख रुपए कैश, गहने और करीब साढ़े 4 साल की बेटी को भी अपने साथ ले गई। एक दिन पहले ही वह अपने मायके से ससुराल आई थी। पति ने अपने स्तर पर तलाश करने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी।

एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 2017 में उत्तर प्रदेश के जिला बाड़ोत निवासी करीब 27 वर्षीय महिला के साथ शादी की थी। शादी के बाद उनके यहां एक बेटी हुई। जिसकी उम्र अब करीब साढ़े 4 साल है। उसकी पत्नी को अपने मायके किसी काम से जाना था।

उसकी पत्नी अपनी सास के साथ मायके मिलने के लिए चली गई। वहां से दोनों सास-बहु मिलने के बाद वापस घर पर आ गई। इसके बाद उसकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई। महिला अपने साथ करीब साढ़े 4 साल की बेटी को भी ले गई। इसका पता लगने के बाद उसने अपने स्तर पर तलाश की और रिश्तेदारियों में पूछताछ की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा।

उसकी पत्नी अपने साथ घर में रखे हुए एक लाख रुपए नकद और खुद के आभूषण भी ले गई। इसके बाद महिला को काफी तलाशा गया, लेकिन कहीं पर कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके महिला की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version