Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने दो युवको को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार, 03 एक देसी पिस्तौल व 15 रौंद बरामद


 
रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त दो युवको को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से 03 देसी पिस्तौल व 15 रौंद बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है।
प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि सतीश कुमार ने बताया कि स.उप.नि. हितेन्द्र के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम बलियाना रोड पुल के नीचे गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त दो युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान सुरेन्द्र पुत्र भीम निवासी पहरावर व सोनु पुत्र पाले राम निवासी सुनारिया के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवको के पास से 03 देसी पिस्तौल व 15 रौंद बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 342/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सोनु को अदालत के आदेश पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। आरोपी सुरेंद्र को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Exit mobile version