Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे एवीटी स्टाफ की टीम ने मोटरसाइकिल सवार युवक को नशीले पदार्थ सहित किया काबू320 ग्राम अफीम बरामद

Man in handcuffs


एवीटी स्टाफ की टीम ने मोटरसाइकिल सवार युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक से 320 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. अश्वनी कुमार ने बताया कि स.उप.नि. कृष्ण के नेतृत्व मे एवीटी स्टाफ की टीम गांव बहु अकबरपुर मदीना रोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त मोटरसाइकिल सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान भुपेन्द्र उर्फ मोनू पुत्र वेदपाल निवासी मदीना कोरसान के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 320 ग्राम अफीम बरामद हुई है। युवक के खिलाफ थाना बहु अकबरपुर मे अभियोग संख्या 203/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version