Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बेटे ने काम कर रही मां से किया झगड़ा, बचाव करने आए पिता को भी मारी लोहे की रॉड

रोहतक के गांव सुडाना निवासी सुनिता ने काहनौर पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि 17 दिसंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने कमरे में काम कर रही थी। इसी समय छत से उसका बेटा प्रवेश आया। प्रवेश ने बेवजह गाली-गलौज किया। जब उसने बेटे को कहा की गाली क्यों दे रहा है तो बेटे ने कमरे में रखी लोहे कि रॉड को उठाकर सिर मारने लगा। महिला ने अपने हाथों से बचाव किया और बाएं हाथ में चोट लगी। आरोपी ने अपनी मां को पकड़कर दीवार में भी मारा। वह खुद को बचाने के लिए चिल्लाने लगी।

महिला के चिल्लाने कि आवाज सुनकर बैठक में से उसके पति देवेंद्र छुड़वाने लगा। उसके बाद बेटे ने अपने पिता को भी लोहा की रॉड से सिर में और हाथ पर मारा। जिससे देवेंद्र का हाथ टूट गया और झगड़े का शोर सुनकर आस पड़ोस के काफी व्यक्ति इकट्ठे हो गए। भीड़ को देखकर प्रवेश माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर लोहा राड सहित मौके से भाग गया। दोनों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बेटे के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version