रोहतक के गांव बोहर निवासी सोमबीर ने सिविल लाइन पुलिस थाने में एक शिकायत दी। शिकायत में दुकानदार ने बताया कि उन्होंने मॉडल टाउन में कास्मैटिक्स की दुकान कर रखी है। 12 नवंबर को एक ग्राहक मेरी दुकान पर आया। उसने दुकान से कुछ सामान खरीदने के लिए कहा। इसके बाद ग्राहक बनकर आए व्यक्ति के कहे अनुसार सामान को पैक कर दिया। जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपए थी। उसने सारा सामान अपनी गाड़ी में रख लिया।
इसके बाद कहा कि वह गाड़ी से फोन उठाकर लाता है और ऑनलाइन भुगतान करेगा। यह कहकर गाड़ी से फोन उठाने के लिए दुकान से बाहर निकल गया। जिसके बाद आरोपी ग्राहक बिना पैसे दिए ही गाड़ी लेकर फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार सोमबीर ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी की तलाश के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

