Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में रिटायर्ड सूबेदार से नौकरी दिलाने के नाम पर भरोसे में लिया, अच्छी सैलरी का झांसा देकर ठगे पैसे

रोहतक के गांव घड़वठी निवासी मनोज कुमार ने लाखनमाजरा थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने बताया कि वह भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर तैनात है, नौकरी के बाद वह रिटायर हो गया। रिटायर होने के बाद वह घर पर ही रहता है। 25 जून को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। दूसरी तरफ से व्यक्ति ने उसे नौकरी का ऑफर दिया। उसने यह भी कहा कि चूंकि वह भारतीय सेना से रिटायर है, इसलिए उसे अच्छा वेतन भी दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 26 जून को उन्हें फिर से कॉल आया और सिक्योरिटी के तौर पर 54 हजार 500 रुपए जमा करवाने को कहा गया। जिसके बाद रिटायर्ड सूबेदार ने उनके खाते में पैसे भेज दिए। 28 जून को उन्हें फिर से कॉल आया और 18 हजार रुपए जमा करवाने को कहा गया। पैसे न देने पर नौकरी न देने की धमकी भी दी गई। इसलिए उन्होंने पैसे भेज दिए।

जिसके बाद उन्होंने कहा कि वह ज्वाइनिंग लेटर देने रोहतक आ रहे हैं। वह न तो ज्वाइनिंग लेटर देने आए और न ही पैसे वापस किए। रिटायर्ड सूबेदार से कुल 72 हजार 500 रुपए ठगे गए हैं। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version