Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में व्यक्ति से बीमा बोनस क्लेम के नाम पर ठगे 60 हजार रुपए

रोहतक के महम में एक चौंकाने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एचडीएफसी बीमा बोनस क्लेम के नाम पर एक व्यक्ति से 60,800 रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित पवन कुमार, जो महम के वार्ड 11 के निवासी हैं, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना की जानकारी देते हुए पवन कुमार ने बताया कि उन्हें दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वालों ने खुद को एचडीएफसी बीमा कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनके एजेंट ने उनके बीमा बोनस क्लेम के लिए आवेदन किया है। ठगों ने पवन को बताया कि अगर वह यह बोनस सीधे प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें 6,200 रुपये का भुगतान करना होगा।

विश्वास में आकर पवन ने गूगल-पे के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर दिए। इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वे किसी भी अनजान कॉल पर वित्तीय लेनदेन न करें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Exit mobile version