Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में व्यक्ति को शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 2.98 लाख रुपए ठगे

रोहतक के सेक्टर 37 निवासी गोविंद ने पुराना सब्जी मंडी थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने बताया कि वह टेलीग्राम चलाता है, जहां से उसे एक व्हाट्सएप नंबर मिला। जिस पर वह व्हाट्सएप पर बात करता था।

बातचीत के दौरान उसने एक ब्रोकर का नंबर दिया। उस ब्रोकर से बात की तो उसने उसे शेयरों में अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। इसके लिए उसके पास एक अच्छा सॉफ्टवेयर है। उसकी बातों में आकर उसने 14 मई से 22 मई तक अलग-अलग कंपनियों के शेयर कुल 2 लाख 98 हजार रुपए में खरीद लिए।

गोविंद ने बताया कि शुरुआत में उसे बहुत अच्छा फायदा दिखया। लेकिन बाद में जब वह अपने फायदा की राशि को अपने बैंक खाते में डलवाने के लिए कहा तो उन्होंने बताया कि जो लाभ था वह खत्म हो गया है। आप नुकसान में हो, यह सुनकर पीड़ित को आरोपियों पर शक हुआ।

इसके बाद उसे अपने साथ हो रही धोखाधडी की ऑनलाइन शिकायत दी। वहीं बाहर होने के कारण पुलिस थाने में शिकायत नहीं दे पाया। 18 मई जून को उन्होंने शिकायत थाने में दी। जिसके आधार पर पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version