Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में आईफोन खरीदने के नाम पर हुई 2 लाख 50 हजार रुपये की ठगी,पीडित द्वारा 1930 साइबर हेल्पलाइन नम्बर पर तुंरत की गई शिकायत

प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम पोर्टल पर एक शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें किलोई निवासी नीरज ने बताया कि इंस्टाग्राम पर आईफोन 16 प्रो के संबंध में एक विज्ञापन देखा। जिसमें तीन आईफोन की कीमत 2,50,000 रूपये दर्शाई गई। नीरज ने विज्ञापन में दर्शाए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया और उनके द्वारा बताए गए बैंक खाता में 2,50,000 रूपये भेज दिए। इसके तुरंत बाद साइबर अपराधियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए गया। नीरज को को आभास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। नीरज ने तुरंत साइबर अपराध पोर्टल (1930) पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने पर जिस खाता मे पैसे ट्रांसफर हुये उस खाता को फ्रीज करवाया गया। अदालत के आदेश पर फ्रीज करवाई गई धनराशि को वापस पीड़ित के खाते में भिजवाने की प्रक्रिया पूरी करते हुए 2 लाख 40 हजार/-रुपये लौटाये है। बकाया 10 हजार रुपये पीडित को जल्द ही लौटाये जायेगे।

Exit mobile version