Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में व्यक्ति को शेयर मार्केट में निवेश पर ज्यादा मुनाफे का झांसा ​​​​​ दे की साइबर ठगी

रोहतक के विशाल नगर निवासी अनिल बल्हारा ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि अगस्त में उसके मोबाइल नंबर को एक वॉट्सऐप ग्रुप में जॉइन करवाया गया। उस ग्रुप में शेयर मार्केट में पैसे कमाने के लिए निर्देशित किया गया। उस ग्रुप में एक एप डाउनलोड करके निवेश के लिए बताया गया। उनके कहे अनुसार एप को डाउनलोड किया और उसमें अपना अकाउंट बना लिया। वहीं खाते में 1 लाख 31 हजार रुपए डाल दिए।

पीड़ित ने बताया कि एप के जरिए हर रोज शेयर खरीदने के लिए कहा। शेयर खरीदकर उसे फायदा हुआ और उसकी कमाई 1 लाख 12 हजार हुई। वहीं मूल राशि और लाभ जोड़कर 2 लाख 43 हजार हो गए। जब उसने पैसे निकालने के लिए अप्लाई किया तो उसमें से रुपए नहीं निकले। इसके बाद पता चला कि आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। इसका पता लगते ही मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version