Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या,लगा ससुराल वालों पर आऱोप मिला सुसाइड नोट

रोहतक के विजय नगर में एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं मृतक ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने ससुराल वालों पर तंग करने का आरोप लगाया। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक के पहचान रोहतक के विजय नगर निवासी करीब 31 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। जो मेहनत मंजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम तक कृष्ण ठीक था, लेकिन रात के समय घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिवार वालों ने देखा तो कृष्ण फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

कृष्ण को फांसी पर लटका हुआ देखकर परिजनों ने उसे संभाला, लेकिन अभी तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं इस मामले की सूचना पुलिस को दी। शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना की पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार जिस कमरे में मृतक ने आत्महत्या की है, उसमें सुसाइड नोट भी मिला। सुसाइड नोट में मृतक ने आत्महत्या के पीछे ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया। ससुराल वाले उसे तंग करते थे। फिलहाल पुलिस द्वारा सुसाइड नोट की भी जांच की जाएगी, ताकि यह पुष्टि हो सके कि यह मृतक कृष्ण द्वारा लिखा गया है या नहीं।

-शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना SHO शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सुसाइड करने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। वहीं मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। फिलहला पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version