Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में एक युवक ने उधार दे रखे 60 लाख वापस न मिलने पर फांसी का फंदा लगा की आत्महत्या; सुसाइड नोट में ASI समेत 4 के नाम, चारों पर केस

रोहतक में एक युवक ने 60 लाख की उधारी और कार वापस न मिलने से परेशान होकर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक ने 4 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने ASI समेत 4 लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं।

महम के वार्ड नंबर 4 निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 2 बेटे हैं। बड़ा बेटा आनंद कुमार और छोटा बेटा प्रवीन है। उसके बेटे आनंद को 2 बच्चे, एक लड़का मयंक और एक लड़की नियती है। आनंद लोगों से पैसों का लेनदेन करता था। कई लोगों ने उससे पैसे लिए हुए थे, लेकिन वापस नहीं दे रहे थे।

राजकुमार ने आरोप लगाया कि भरत, राजू, हैप्पी और फतेहाबाद के ASI गुरप्रीत ने उसके बेटे के पैसे वापस नहीं दिए। पैसे मांगने पर उल्टा धमकी देते थे। उन लोगों से तंग आकर आनंद ने फांसी का फंदा लगा लिया। जब परिवार वालों को उसका पता लगा तो उन्होंने आनंद को संभाला और अस्पताल में लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसके बेटे की कमरे में मिली पेंट में 4 पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा- भरत को 19-20 लाख रुपए दे रखे थे। वहीं राजू को 7-8 लाख रुपए, हैप्पी आदमपुर को 26 लाख रुपए व एक स्विफ्ट कार तथा ASI गुरप्रीत को 6 लाख रुपए दिए हुए थे। इन्होंने पैसे वापस नहीं दिए। उल्टा पैसे मांगने पर धमकी देते थे। कुल 60 लाख रुपए आनंद ने लेने थे।

जांच अधिकारी ASI रोहताश ने बताया कि राजकुमार के बयान पर भरत, राजू, हैप्पी और फतेहाबाद के ASI गुरप्रीत के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। सुसाइड नोट की भी जांच कराई जाएगी।

Exit mobile version