Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बैंक कर्मचारी बनकर 1.40 लाख ठगे

रोहतक के न्यू विजय नगर निवासी एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। क्रेडिट कार्ड बनाने के बहाने उससे 1 लाख 40 हजार रुपये ठग लिए गए। पहले तो बैंक कर्मचारी बनकर उससे फोन पर बात की। जब उसने क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए हामी भरी तो उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा

लिंक पर जानकारी भरने के बाद ही उसके खाते से 1 लाख 40 हजार रुपये कट गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहतक के न्यू विजय नगर निवासी साहिल ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

उसने शिकायत में बताया कि उसके पास एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। क्रेडिट कार्ड की लिमिट 2.69 लाख रुपये थी। 17 जनवरी को उसके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को इंडसइंड बैंक का कर्मचारी बताया। उसने क्रेडिट कार्ड बनवाने का ऑफर दिया।

साहिल को अपना दूसरा क्रेडिट कार्ड बनवाना था। इसलिए वह क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। जब उसने उस लिंक पर क्लिक किया तो उसमें एसबीआई क्रेडिट कार्ड की डिटेल मांगी गई, तो उसने उसमें जानकारी दर्ज कर दी। ओटीपी भी आया, हालांकि, उसने इसे शेयर नहीं किया।

इसके बावजूद उसके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 40 हजार 399 रुपये कट गए। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version