Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में किसान पैदल लौट रहा था अपने घर, बाइक ने मारी टक्कर हुई मौत, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

रोहतक के गांव डोभ निवासी दीपक ने पुलिस थाना बहू अकबरपुर में एक्सीडेंट की शिकायत दी। उसने बताया कि 16 अक्टूबर को उसका 57 वर्षीय चाचा महेंद्र हर रोज की तरह खेत में घुमने गए हुए थे। शाम को करीब 5 बजे उनके चाचा महेंद्र खेत से घर वापस आ रहे थे। वह भी खेत गया हुआ था और अपने चाचा से कुछ दूरी पर था। जब उसके चाचा खेत के रास्ते से मेन रोड डोभ बाईपास पर पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।

दीपक ने कहा कि मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में लापरवाही से चलाई जा रही थी। जिसने उसके चाचा को टक्कर मारी। इस हादसे में महेंद्र घायल हो गए। वहीं मोटरसाइकिल सवार रोहित को भी चोटें लगी। जिन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में लाया गया। उपचार के दौरान महेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक महेंद्र 4 बच्चों (3 बेटियों व एक बेटे) के पिता थे और खेतीबाड़ी करते थे।

बहू अकबरपुर थाने जांच अधिकारी एसआई जयभगवान ने बताया कि गांव डोभ में एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। जिसमें महेंद्र की मौत हो गई। वहीं रोहित को चोटें आई है। मृतक के भतीजे के बयान पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की गंभीरता से जांच में जुटे हैं।

Exit mobile version