रोहतक पुलिस की साइबर थाना की टीम ने ट्रेडिंग करने के नाम पर हुई 10 लाख 58 हजार रुपये की ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि हनुमान कॉलोनी निवासी मनोज की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि मनोज के पास दिनांक 05.03.2025 को फेसबुक पर शिवानी के नाम से मैसेज आया। मनोज व शिवानी की आपस मे बातचीत हुई। दिनांक 08.03.2025 को शिवानी ने मनोज को बताया कि वह ट्रेंडिंग कम्पनी का बैग मिला है जिससे वह कई गुना मुनाफा कमा रही है। शिवानी ने मनोज को मुनाफा कमाने के कई स्क्रीनशॉट भेजा। शिवानी ने मनोज को बाते मे लेकर आईआरएक्स नाम की कंपनी के प्लेटफार्म पर अकाउंट खुलवा दिया। मनोज ने उनकी बातो मे आकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन मे कुल 10,58,307/- रुपये ट्रांसफर कर दिए। मनोज ने अपने रुपये वापिस निकालने चाहे तो ट्रांजेक्शन फ़ेल हो गई।
मामले की जांच पीएसआई सोनू द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच आरोपी नेपाल पुत्र रंजीत निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी पर 6178000/- रुपये की ठगी के 10 मामले दर्ज है। गिरोह मे शामिल रहे अन्य आरोपियो को जल्द ही गिरफ़्तार किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी
नेपाल पुत्र रंजीत निवासी राजस्थान
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 101 दिनांक 16.08.2025 धारा 318(4),61(2) बीएनएस थाना साइबर क्राइम रोहतक
