Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे लड़ाई झगडे मे भाई द्वारा बहन पर चाकु से हमला कर हत्या करने का मामला,आरोपी भाई को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

रोहतक पुलिस ने लड़ाई झगडे मे भाई द्वारा अपनी बहन पर चाकू से हमला कर हत्या की वारदात को हल करते हुये वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी भाई को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना कलानौर निरीक्षक सुलेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 08.06.2025 को सांगाहेडा निवासी बिजेन्दर की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि बिजेन्दर के दो लडके व एक लडकी है। दिनांक 08.06.2025 को बिजेन्दर अपने छोटे बेटे केशव के साथ खेत मे गया हुआ था। बिजेन्दर को सूचना मिली कि बिजेन्दर के बेटे अनिल व बेटी सुरक्षा का झगडा हो गया। अनिल ने लड़ाई झगडे मे सुरक्षा को चाकू से चोटे मारी है व अनिल ने खुद कीटनाशक दवाई पी ली। वारदात में लगी चोटे के कारण सुरक्षा की मौत हो गई।

स.उप.नि. त्रिलोचन द्वारा मामले की जांच अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 09.06.2025 को आरोपी अनिल पुत्र बिजेन्दर निवासी सांगाहेडा को गिरफ्तार किया गया है ।
 
गिरफ्तार आरोपीः-
अनिल पुत्र बिजेन्दर निवासी सांगाहेडा।

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 152 दिनांक 08.06.2026 धारा 103 बीएनएस थाना कलानौर

Exit mobile version