Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नीलगाय को बचाने के कारण कार पलटकर खेत में गिरी:युवक की हुई मौत, दो बच्चों के के सिर से उठा पिता का साया

रोहतक के महम में रविवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। महम से करीब 2 किलोमीटर दूर टंकियों की फैक्ट्री के पास एक कार नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान महम के समान गांव निवासी 33 वर्षीय अजय के रूप में हुई। वह अपने बच्चों को लेने ससुराल सिंदरोहा गांव जा रहे थे। दुर्घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। महम से निकलने के बाद अचानक सामने नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में कार बेकाबू होकर कई बार पलटी और खेतों में जा गिरी।

कार का मुख्य शीशा टूटने से अजय बाहर गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें महम के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया है। अजय की मौत से उनकी दो बेटियों के सर से पिता का साया उठ गया है।

Exit mobile version