Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बैंक के सिक्योरिटी गार्ड मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों ने की मारपीट, स्कूटी, मोबाइल व पर्स छीन हुए फरार

रोहतक के शीतल नगर निवासी कृष्ण कुमार ने शिवाजी कॉलोनी थाना में लूट की शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि वह एसबीआई बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। 20 अक्टूबर की रात को वह इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह आरटीओ ऑफिस के नजदीक पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल सवार दो युवक वहां आए। उन्होंने रास्ता पूछने के बहाने रुकवा लिया और उसकी स्कूटी छीनने का प्रयास करने लगे।

कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपियों ने धमकी दी कि उनके पास हथियार भी है। अगर उनकी बात नहीं मानी तो अच्छा नहीं होगा। आरोपी दोनों युवकों ने उससे हाथापाई भी की। आरोपियों ने जबरन उसी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया और पर्स भी छीन लिया। उसके पर्स में करीब 3 हजार रुपए व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। आरोपी युवकों ने उसे थप्पड़ भी मारे और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जिसके कारण उसको चोटें भी आई हैं। आरोपी उसकी स्कूटी, मोबाइल फोन व पर्स लेकर वहां से फरार हो गए। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी।

Exit mobile version