Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 14 वर्षीय लड़का मां की डांट से नाराज होकर घर से भागा, इंस्टाग्राम पर परिवार वालों से बोला मैं ठीक हूं, 2 दिन से नहीं लगा सुराग; पुलिस जुटी तलाश में!!

रोहतक में एक नाबालिग युवक अपनी मां की डांट मारने से नाराज होकर घर छोड़ गया। घर वालों ने उसे तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी।

हालांकि पुलिस के अनुसार घर से जाने के बाद नाबालिग ने परिवार वालों से इंस्टाग्राम पर बात की। उसने मैसेज किया कि वह ठीक है, लेकिन यह नहीं बताया कि कहा हैं।

रोहतक की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसको दो बच्चे हैं। बड़ा लड़का व छोटी लड़की। बड़ा लड़का 14 साल का है और प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। 23 फरवरी की दोपहर को उसका बेटा स्कूल से घर आया था। इस दौरान उसकी मांग ने बेटे को किसी बात पर डांट मार दी।

डांट से नाराज होकर 14 वर्षीय नाबालिग बिना बताए घर से कहीं चला गया। जिसके बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब बच्चे का कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी।

जांच अधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके नाबालिग की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक जांच में सामने यह आया है कि वह डाट मारने के कारण कहीं पर छुपा हुआ है। जिसकी तलाश के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। क्योंकि घर से जाने के बाद उसने इंस्टाग्राम पर घरवालों से बात भी की। जिससे यह पुष्टि हुई की, वह सुरक्षित है। हालांकि अभी तक उसका सुराग नहीं लगा है।

Exit mobile version