रोहतक के गांव नौनंद निवासी अक्षय ने सांपला पुलिस थाने में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि 17 दिसंबर शाम को वह और उसके पिता सतीश दूध देकर डेयरी से वापस आ रहे थे। जब वे डेयरी से करीब 200 मीटर दूर पहुंचे तो उसके पिता बाथरूम करने के लिए चले गए।

इसी दौरान गांव के ही चार युवक वहां पर आए। चारों युवकों ने चाकू, कस्सी व डंडे से हमला कर दिया। उसकी पीठ पर कस्सी मारी, गर्दन पर चाकू व लाठी-डंडे से मारपीट की। चारों आरोपियों ने रंजिश रखते हुए जान से मारने की नियत से हमला किया। जब उसके पिता वहां आए तो आरोपी उनको देखकर भाग गए। जिसके बाद घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया।

अक्षय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ढाई साल पहले एकेडमी में खेल चल रहे थे। वहां खेल रही लड़कियों के साथ इन हमलावरों ने गाली-गलौज की। इसके बाद जब अक्षय ने आरोपियों को गाली-गलौज करने से रोका तो वे झगड़ा करने लगे। इसके बाद आरोपी उसे बार-बार धमकियां देते रहे।

तीन-चार दिन पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी रंजिश को ध्यान में रखते हुए अब उस पर चाकू, कुल्हाड़ी और डंडों से हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सांपला थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!