रोहतक के गांव आसन में सफाई कर्मचारी से गांव के ही तीन युवकों ने मारपीट करके गाड़ी छीन ली। आरोपी युवकों ने पहले हथियार के बल पर धमकाया और मारपीट की। इसके बाद गाड़ी छीनकर धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं हवाई फायर भी किए। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

रोहतक के गांव आसन निवासी करीब 36 वर्षीय संदीप उर्फ बखेड़ू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डीसी रेट पर सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। सोमवार रात करीब 8 बजकर 10 मिनट पर उसने अपनी इको गाड़ी को घर के बाहर गली में साइड में खड़ा किया था। इस दौरान गांव के ही तीन युवक अंकित, सचिन व एक अन्य वहां पर आ गए।

संदीप ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक पिस्तौल भी लिए हुए थे। उक्त युवकों ने हथियार के बल पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने गाड़ी की चाबी छीन ली। मोबाइल फोन भी छीनने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पीड़ित मौका पाकर गांव की तरफ भागा। इसी दौरान बीच रास्ते में चौक पर गांव के अन्य लोग मिली, जिन्हें पूरी घटना बताई।

जिस पर पता लगा कि आरोपियों ने रोहित के घर के बाहर भी हवाई फायर किए है। आरोपी युवक उससे गाड़ी छीनने के बाद जान से मारने की धमकी देकर रुड़की रोड की तरफ भाग गए। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की शिकायत के आधार पर दो नामजद सहित तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!