रोहतक के महम में मोटरसाइकिल सवारों ने झपटमारी करके मोबाइल छीन लिया। इस वारदात के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। वारदात उस समय हुई जब पीड़ित पैदल जा रहा था। बदमाश झपटा मारकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
महम के वार्ड नंबर 6 निवासी जैकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वाल्मीकि चौक की तरफ से फरमाणा चुंगी से आ रहा था। वह अपने हाथ में मोबाइल लिए हुए था। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर 2 युवक आए। उक्त बाइक सवार युवकों ने कुछ दूरी तक उसका पीछा किया।
उन्होंने बताया कि बाइक सवार दोनों युवकों ने झपटा मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। लेकिन पीड़ित आरोपियों के मोटरसाइकिल का नंबर भी नहीं देख सका।
पीड़ित ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

