Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 19 वर्षीय इकलौते बेटे ने पिता की डांट से आहत होकर छोड़ा घर: पढ़ाई को लेकर हुई थी बहस- परिजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

रोहतक के गांव गांधरा निवासी एक 19 वर्षीय लड़का पिता के पढ़ाई के लिए डांटने पर घर से लापता हो गया। पिता ने अपने इकलौते बेटे को पढ़ाई के लिए डांटा था, जिसके बाद बेटा रात को घर से भाग गया। जब युवक के फोन पर संपर्क किया गया तो किसी महिला की आवाज सुनाई दी और उसके बाद फोन बंद हो गया।

पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। रोहतक के गांव गांधरा निवासी जयभगवान ने सांपला थाने में बच्चे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका भाई बलजीत पशुओं का व्यापार करता था। बलजीत का एक ही बच्चा है। जो करीब 19 वर्षीय रविंद्र उर्फ ​​सोनू आईटीआई में पढ़ता है। 1-2 अगस्त की रात को पढ़ाई में लापरवाही बरतने को लेकर कहासुनी हो गई। बलजीत ने अपने बेटे को पढ़ाई के लिए डांटा। इसके बाद सभी सोने चले गए।

सुबह जब वे जागे तो रविंद्र उर्फ ​​सोनू घर पर नहीं था। वह रात करीब ढाई बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। उन्होंने उसके फोन पर संपर्क किया। दोपहर दो बजे जब उन्होंने फोन किया तो किसी महिला की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उन्होंने उसका नंबर डायल करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद था। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Exit mobile version