Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में छात्र से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से झांसे में ले हड़प लिए 17 हजार रुपए

रोहतक में बीसीए के एक छात्र से इंस्टाग्राम पर ठगी होने का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने एक फर्जी आइडी से छात्र को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर झांसे में ले लिया। इसके बाद उसकी लोकेशन भी पूछ ली और उसे रुपए भेजने के लिए कहा। छात्र ने कई बार में कुल 17 हजार रुपए भेज दिए। अब ठग का कोई सुराग नहीं लग रहा है। छात्र की शिकायत के बाद आर्यनगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रोहतक की डीएलएफ कॉलोनी निवासी अनिल शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार वह बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। इंस्टाग्राम चलाते वक्त उस पर पॉप अप का साइन आया। क्लिक करते ही ब्राउजर ओपन हो गया और किसी की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही एक अनजान वेबसाइट के खुलने के साथ-साथ वाट्सऐप के माध्यम से लोकेशन के बारे में पूछा गया। उन्होंने लोकेशन बताई तो उस अनजान मित्र ने रुपए मांगने शुरू कर दिए। उसकी बातों में आकर उन्होंने 5 बार में कुल 17 हजार रुपए सेंड कर दिए।

छात्र अनिल ने बताया कि उनके द्वारा रुपए भेजने के बाद जब उन्होंने दोबारा इंस्टाग्राम पर उस अनजान मित्र के साथ संपर्क करना चाहा तो उससे संपर्क नहीं हुआ। वहीं उसके द्वारा दिए गए नंबर पर भी फोन नहीं लगा। तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। मामले में आर्यनगर थाना पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगाया जाएगा।

Exit mobile version