Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ऋषिकेश में हरियाणा के युवकों को भीड़ ने नंगा करके बुरी तरह मारा, लड़की से बदसलूकी करने का आरोप

उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के दो पर्यटकों से स्थानीय लोगों ने बुरी तरह मारपीट की है. एक पीड़ित को पूरा नंगा कर, सड़क पर भगा-भगाकर मारा गया. दोनों युवकों पर एक लड़की से बदसलूकी करने का आरोप है. 

दावा है कि दोनों ने अपनी कार के अंदर से लड़की को आपत्तिजनक इशारे किए थे. घटना का पता लगने के बाद स्थानीय लोग गुस्से में आ गए. उन्होंने दोनों टूरिस्ट को घेर कर पीटना शुरू कर दिया. मार-मार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया. भीड़ ने उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए. इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

दोनों आरोपी हरियाणा के बताए गए हैं. घटना के वक्त वे हरिद्वार रोड स्थित काली के ढाल क्षेत्र से गुजर रहे थे. इस बीच सड़क किनारे मौजूद एक लड़की ने कार में बैठे युवकों पर उसकी तरफ आपत्तिजनक इशारे करने का आरोप लगाया. मामले की जानकारी उसने आसपास मौजूद लोगों को दी.

इसके बाद स्थानीय लोग दोनों युवकों के पास गए. उनके व्यवहार का विरोध किया. मगर पर्यटकों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया. शुरू में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्दी ही हिंसा में बदल गई.

भीड़ ने पहले युवकों को कार के अंदर पीटा. फिर उन्हें बाहर खींचा. उनके कपड़े उतारे और एक आरोपी को बिना कपड़ों के सड़क पर भगाते हुए पीटा.

दूसरे शख्स के भी भीड़ ने आधे कपड़े उतार दिए थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि वे शख्स जमीन पर बैठा हुआ है और भीड़ उसे लातें मार रही है. गालियां दे रही है. कह रही है कि ये 13-14 साल की बच्ची छेड़ रहे हैं. 

घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. कुछ देर बाद मौके पर आईडीपीएल चौकी पुलिस पहुंची और भीड़ को शांत कराया. घायल पर्यटकों का अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उनको चौकी ले जाया गया. पुलि अब आरोपों की पुष्टि के लिए जांच में जुट गई है.

Exit mobile version