Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के विरोध में, रोहतक PGI में डॉक्टरों ने की हड़ताल,बिना इलाज के घर लौटे मरीज,उन्होंने मांग की PGI रोहतक में सीसीटीवी कैमरे बहुत कम, और लगाए जाए

कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के विरोध में रोहतक पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टरों ने मंगलवार को हड़ताल की। जिस कारण ओपीडी में आने वाले मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ा। किसी मरीज को चिकित्सकों ने चेक नहीं किया तो किसी की लैब में जांच नहीं हुई। वहीं, कई मरीजों को बिना इलाज के ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। इधर, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन को तेज करेंगे।

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डॉ. हुसैन ने कहा कि कोलकता में डॉक्टर के साथ हुई वारदात के मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। मामले की सीबीआई जांच हो और फास्टट्रेक कोर्ट में सुनवाई करके जल्द से जल्द सजा दी जाए। इसलिए उन्होंने आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद करते हुए हड़ताल कर दी है। 300 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं।

उन्होंने मांग की पीजीआई रोहतक में सीसीटीवी कैमरे बहुत कम हैं। इसलिए हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। बाहरी लोग यहां घूमते रहते हैं और महिला डॉक्टरों को ह्रास करते हैं। साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स होनी चाहिए। ताकि अगर डॉक्टर शिकायत करें तो 5 मिनट में पुलिस पहुंचनी चाहिए।

Exit mobile version