हरियाणा के पानीपत में अजीबोगरीब केस सुर्खियों में है. यहां एक दुकानदार को काटने पर कुत्ते की मौत होने से लोग हैरान हैं. इस माजरे को देख दुकानदार के साथ-साथ बाजार के सभी लोग सकते में आ गए. आखिर कुत्ते की मौत कैसे हो गई, ये रहस्य बना हुआ है. घायल दुकानदार अपना इलाज और जांच करवाने के लिए शहर के सिविल अस्पताल में पहुंचा. दुकानदार ललित बजाज ने बताया कि उनकी महावीर बाजार में प्रेम मंदिर के पास किराना होलसेल की दुकान है. ललित के अनुसार, मैं अपनी दुकान से बाइक पर जा रहा था. बीच में दो कुत्ते आपस में लड़ रहे थे. मैंने उन्हें हटाने का प्रयास किया, क्योंकि ये कुत्ते दुकान पर आने वाले ग्राहकों को काटने दौड़ते हैं. इस दौरान कुत्ते ने मुझे काट लिया. कुछ समय बाद कुत्ते की मौत हो गई.

ललित बताते हैं कि अब कुत्ते की मौत कैसे हुई, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है. मुझे भी आसपास के दुकानदारों ने पता चला कि तुझे काटने के बाद कुत्ते की हालत खराब हो गई. उसकी मौत हो गई है. इस पर मुझे टेंशन हो गई कि मुझे काटने के बाद अचानक कुत्ता कैसे मर गया. मैं अपना इलाज करवाने के लिए सिविल अस्पताल में आया हूं, जहां डॉक्टरों ने मुझे इंजेक्शन लगा दिया है.

जन सेवा दल के पदाधिकारी चमन गुलाटी ने बताया कि प्रदेश के हर हिस्से में आवारा कुत्तों की संख्या अधिक हो गई है. सरकारी अस्पतालों में रोजाना कुत्तों कर ओर से लोगों को काटने के बहुत से केस आ रहे है. ऐसे केस के बारे में हमने पहली बार सुना है कि काटने पर कुत्ते की ही मौत हो गई. युवक को डॉक्टरों ने हिमोग्लोबिन का इंजेक्शन लगा दिया है. प्रशासन से मांग है कि आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान किया जाए. निगम की ओर से इनकी नसबंदी का अभियान शुरू किया गया था, वो अभियान भी धरातल पर नजर नहीं आ रहा है.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!