Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में छात्रा ने क्लासरूम में जहर निगला:मुंह से झाग-उल्टियां हुईं तो हड़कंच मचा; शिक्षा अधिकारी बोले- स्कूल में दिक्कत की जांच करंगे

पानीपत के तहसील कैंप स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोजाना की तरह क्लासें लगी हुई थी। सुबह की प्रार्थना के बाद सारे विद्यार्थी क्लास में चले गए। क्लास में पढ़ाई शुरू होने के कुछ ही देर बाद 11वीं की छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी।

उसने उल्टियां शुरू कर दीं। इसका पता चलते ही स्कूल टीचर और स्टाफ दौड़ा-दौड़ा वहां आया। उन्हें कुछ समझ नहीं आया और वह छात्रा को उठाकर तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में ले गए।

डॉक्टरों ने जांच की और कहा कि छात्रा ने जहर निगला है। उसे तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। जिसके बाद छात्रा के परिजनों को भी सूचना दे दी गई। छात्रा के परिजन भी अस्पताल पहुच गए हैं। छात्रा फिलहाल बात करने की हालत में नहीं है। उसे ICU में डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा गया है। फिलहाल उसने जहर क्यों निगला, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।

पानीपत के शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि मीटिंग में था तभी मुझे प्रिंसिपल सुभाष चंद्र का फोन आया कि एक छात्रा ने जहर निगल लिया है। जब मैं यहां पहुंचा तो स्कूल स्टाफ ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां छात्रा के मामा मिला। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे रेफर कर दिया। परिजन और स्कूल स्टाफ उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Exit mobile version