Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में बाइक डिवाइडर से टकराई, 19 वर्षीय युवक की मौत; परिवार का इकलौता बेटा था प्रिंस

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में निंबरी गांव के पास शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में 19 वर्षीय प्रिंस की मौत हो गई। बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब चार घंटे तक इलाज चलने के बाद रात 9 बजे उसने दम तोड़ दिया।
मृतक प्रिंस पानीपत की विद्यानंद कॉलोनी का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक, हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ। बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

10 दिन पहले भी हुआ था हादसा
परिजनों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी प्रिंस बाइक से हुए एक अन्य हादसे में घायल हुआ था। परिवार अभी उस घटना से उबर भी नहीं पाया था कि दूसरे हादसे ने उनकी खुशियां छीन लीं।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
प्रिंस अपने परिवार का इकलौता बेटा और दो छोटी बहनों का इकलौता भाई था। उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिजनों के अनुसार, परिवार पहले भी एक बेटे को खो चुका था, जिसकी करीब डेढ़ साल की उम्र में मौत हो गई थी। अब प्रिंस की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Exit mobile version