Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कौशांबी में मौत का धमाका! टोल प्लाजा से टकराते ही फटा LPG टैंकर, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

कौशांबी में हुए भीषण एलपीजी टैंकर हादसे का दूसरा सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 26 जून की सुबह कोखराज थाना क्षेत्र के सिरोही टोल प्लाजा पर एक एलपीजी टैंकर टोल प्लाजा से टकरा गया। टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया और कुछ ही सेकंड में गैस पूरे टोल प्लाजा परिसर में फैल गई।बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा पर चल रहे जेनरेटर तक गैस पहुंचने के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे चारों ओर आग फैल गई। आग की लपटें कई फीट ऊंचाई तक उठती दिखाई दीं और पूरा टोल प्लाजा इसकी चपेट में आ गया। हादसे में टोल प्लाजा परिसर को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि यार्ड में खड़ी कई बाइकें और कारें भी जलकर खाक हो गईं।जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में टैंकर चालक समेत 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक घायल का उपचार जारी है। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद गैस तेजी से फैलती है और कुछ ही पलों में पूरा क्षेत्र आग की चपेट में आ जाता है। फिलहाल हादसे से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Exit mobile version