Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल में पति को छोड़ प्रेमी संग फ़रार हुई महिला: 5 बच्चों को भी ले गई साथ, 14 साल पहले हुई थी शादी

करनाल में एक शिकायतकर्ता पति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उनके 5 बच्चे हुए। जिनमें सबसे बड़ी बेटी की उम्र 12 साल, दूसरे बेटे की उम्र 10 साल, तीसरी बेटी की उम्र 8 साल, चौथी बेटी की उम्र 6 साल और सबसे छोटी बेटी की उम्र 8 माह हैं। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी को गांव जुड़ला निवासी एक व्यक्ति बहला फुसला कर अपने साथ लेकर गया है। उसे डर है कि कहीं उसके छोटे छोटे बच्चों के साथ कोई अनहोनी न हो जाए।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में पत्नी और बच्चों का हुलिया भी पुलिस को बताया है, ताकि उनकी पहचान में आसानी हो सके। पीड़ित की पत्नी की उम्र 34 साल है, लंबाई 5 फुट, और रंग गेहुंआ है। उसकी सबसे बड़ी बेटी 12 साल की है, जिसकी लंबाई 4 फुट 3 इंच और चेहरा लंबूतरा है। बेटा 10 साल का है, उसकी लंबाई 3 फुट 6 इंच और चेहरा लंबूतरा है। 6 साल की बेटी है, उसका चेहरा गोल और रंग गेहुंआ है।

जुंडला पुलिस चौकी के एएसआई जितेंद्र ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। एएसआई जितेंद्र ने बताया कि शिकायतकर्ता पति ने अपनी पत्नी और बच्चों के गायब होने की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। एक व्यक्ति पर आरोप लगाए गए है। तलाश जारी है।

Exit mobile version