Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के कलानौर में युवक सोशल मीडिया पर सस्ते आईफोन के लालच में फंसा:न मोबाइल मिला, न रुपए

रोहतक जिले के कलानौर में गांव गुढान निवासी राहुल ने बताया कि दिनांक 22 अगस्त को उसके इंस्टाग्राम पर एक ऐड आई । जब उसने उस ऐड को देखा तो उसमें एक आईफोन था जो कम दाम में मिल रहा था तो उसने उस फोन को बुक कर दिया । जहां उसे कहा गया कि पहले उसे 6150 रुपए डालने होंगे। क्योंकि कुछ दिक्कत आ गई है। इसलिए उसने 6150 रुपए रुपए डाल दिए।

इसके बाद फिर उसे कहा गया की 6100 रुपए अलग डालने हैं और 50 रुपए अलग डालने हैं। यह दिक्कत दूर होगी। इसलिए उसने 6150 रुपए और डाल दिए। परंतु उसे फोन नहीं मिला व न ही उसके पैसे उसे वापस किए गए। अब राहुल द्वारा उसके साथ हुए 12 हजार 300 रुपए के फ्रॉड की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version