Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कैथल में मां ने 2 बेटियों के साथ किया सुसाइड, घर पर निगला जहर, एक बेटी 2 दिन पहले ही ससुराल से आई थी

हरियाणा के कैथल में शनिवार को महिला ने 2 बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। उन्होंने सुबह घर में जहर निगला। तीनों को अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में गुड्डी देवी और उसकी दो बेटियां निशा और पूजा शामिल हैं। एक की शादी करनाल तो दूसरी की कैथल में की थी।

जानकारी के अनुसार, पूजा की शादी कुछ महीने पहले ही कैथल के बंदराना गांव में हुई थी। वह 2 दिन पहले ही अपने मायके आई थी। बड़ी बेटी निशा की शादी करनाल के माजरा रोडान में हुई थी। निशा का पति अमेरिका में रहता है। गुड्डी देवी का एक बेटा है, जो अमेरिका में है। जानकारी के मुताबिक निशा का पति उन्हें परेशान कर रहा था। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हालांकि अब तक आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

आसपास के लोगों का कहना है कि किसी ने भी इस तरह के कदम की आशंका नहीं की थी। गांव में मातम का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर गहरे सदमे में हैं। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है l अभी वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है जांच कर रहे हैं।

Exit mobile version