Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

इस्माईला में युवक ने किया पत्नी की पड़ोसी पलंबर से बढ़ती नजदीकी के चलते फंदा लगा दी अपनी जान, पत्नी और पड़ोसी पर केस

हरियाणा में रोहतक जिले के गांव ​​​​​​​इस्माईला 11 बी में रहने वाले जगबीर नामक युवक ने अपनी पत्नी की पड़ोस में रहने वाले पलंबर के साथ बढ़ती नजदीकियों से आहत होकर आत्महत्या कर ली। जगबीर के चाचा के मुताबिक उसने यह कदम अपनी पत्नी की पड़ोस में रहने वाले पलंबर के साथ बढ़ती नजदीकियों से आहत होकर उठाया। उन्होंने बताया कि घटना की रात युवक के साथ उसकी पत्नी और पलंबर ने झगड़ा भी किया था जिसमें पत्नी ने पलंबर का ही साथ दिया। चाचा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने की धारा में केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

2016 में हुई थी शादी और मृतक था 2 बच्चों का बाप

सांपला थाना पुलिस को दी शिकायत में दयानंद ने बताया कि वह गांव इस्माईला 11 बी का रहने वाला है। उसने बताया कि उसके भाई उमेद सिंह जो कि दिल्ली एमसीडी में नौकरी करते थे, उनकी मृत्यु 2000 में हो गई थी। उनकी पत्नी का भी देहांत हो गया था। उनकी तीन लड़कियों और एक लड़के जगबीर को दयानंद ने ही पालन पोषण किया। चारों बच्चों की शादी भी की। जगबीर की शादी आरती निवासी सराय अलावर्दी (गुडगांव) के साथ 2016 में हुई थी। शादी के बाद से ही दंपति के बीच मन मुटाव रहता था। मनमुटाव का कारण पड़ोस में रहने वाले पलंबर वीरेंद्र से आरती के साथ बातचीत थी।

मिली जानकारी के अनुसार पलम्बर वीरेंद्र घर पर भी अक्सर आता था। जिसका परिजनों ने विरोध भी किया तथा अनेकों बार दोनों को समझाया भी गया। लेकिन वे नहीं माने। 18 नवंबर की रात करीब 10 बजे से 2 बजे तक जगबीर, आरती और वीरेंद्र तीनों का ही आपस में झगड़ा होता रहा। झगड़े के दौरान आरती और वीरेंद्र ने जगबीर को जान से मारने की धमकी भी दी।

रात 3 बजे दयानंद को पता लगा कि जगबीर फांसी पर लटका हुआ था। इस बारे में आरती ने आत्महत्या करने के बारे में बताया था। मगर दयानंद ने पुलिस को शिकायत देते हुए हत्या और आत्महत्या के बीच शक जाहिर किया और मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर मामले में आत्महत्या को मजबूर करने की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version