Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में एक और पहलवान के घर हुआ ट्रिपल हत्याकांड ,आधी रात को घर में घुसकर 4 को मारी गोलियां, 3 की मौत, एक घायल

हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ओर फरीदाबाद में धीरे–धीरे क्राइम खत्म हो रहा था , अचानक ऐसा हत्याकांड सामने आने से सब जगह दहशत का माहौल है। बता दें कि जिले के गांव गोठड़ा मोहबताबाद में तीन लोगों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। फरीदाबाद जिले के गांव मोहबताबाद में पहलवान उदय सिंह के घर में गोली मारकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हत्याकांड में मारी गई दो महिलाये मां-बेटी है। एक मृतक पुत्र का दोस्त है जो मिलने के लिए आया था और एक पुत्र है जिसे गोलियां मारी गई हैं लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज चल रहा है। इस वारदात के बाद आसपास के गांवों में भी हड़कंप मचा हुआ है। घटना रात के समय हुई थी, जिसके बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

थाना धौज ऐरिया के गांव गोठड़ा मोहबताबाद में रात करीब 2ः30 बजे तीनों हत्याओं को अंजाम दिया गया।शुरुवाती जांच में पता चला कि आरोपी पति अपनी पत्नी पर शक करता था और हो सकता है उसने इसी कारण इन हत्याओं को अंजाम दिया हो।आरोपी नीरज चावला निवासी एन.आई.टी. ने अपने दोस्त लेखराज निवासी इन्द्रानगर फरीदाबाद के साथ मिलकर रात करीब 2ः30 बजे अपनी पत्नी आयशा (30 वर्षी), सास सुमन (50 वर्ष) और साला गगन (26 वर्ष) व साले का दोस्त राजन शर्मा (35 वर्ष) को गोली मार दी।

वारदात में आयशा, सुमन और राजन की मौके पर ही मौत हो गई। इनकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखा गया है। वहीं गोली लगने से गगन इस वारदात में घायल होकर एशियन अस्पताल में भर्ती है, जिसका ब्यान लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना स्थल का ए.सी.पी. मुजेसर, एस.एच.ओ. धोज व क्राईम ब्रांच डी.एल.एफ. प्रभारी अनिल की टीम व अन्य क्राईम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Exit mobile version