भिवानी में एक आंगनबाड़ी महिला वर्कर को तांत्रिक ने निर्वस्त्र होकर उसके साथ पूजा करने के लिए कहा। महिला के मुताबिक तांत्रिक ने उसे कहा तुम्हारी बेटी में बड़े भूत-प्रेत हैं। रात को पूजा करवाऊंगा।

महिला ने बताया कि उसकी बेटी काफी समय से बीमार है। उसी के साथ काम करने वाली एक अन्य महिला वर्कर ने उसको बीटीएम कॉलोनी में रहने वाले एक तांत्रिक से मिलवाया। वह काफी समय तक उस तांत्रिक के पास आती-जाती रही। एक दिन तांत्रिक को कहा कि उसकी बेटी रात को सपने में डर जाती है।

इस पर तांत्रिक ने उसे कहा कि तुम्हारी बेटी के अंदर जिन्न बड़ा भूत प्रेत है। इसलिए मैं रात को पूजा करवाऊंगा। उसमें तुम्हें निर्वस्त्र होकर मेरे साथ बैठना होगा।

तांत्रिक-महिला भक्तों को लताड़ा इसके बाद शिकायत महिला आयोग उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल को दी। तात्रिंके और महिला को बुलाया गया। तांत्रिक के साथ कुछ लोग भी आए हुए थे। सुनवाई के दौरान सोनिया ने तांत्रिक और उसके साथ लोगों को लताड़ लगाई। इसके बाद वहां मौजूद भिवानी डीएसपी आर्यन चौधरी को जांच के आदेश दिए।

इसके अलावा 5 और मामलों की सुनवाई कर उन पर संज्ञान लिया गया। महिला आयोग उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं तांत्रिक व पाखंडों से दूर रहें। ऐसे बाबा महिलाओं की असम्मत से खिलवाड़ करते हैं। महिलाओं को खुद भी सचेत रहने की आवश्यकता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!