हरियाणा के भिवानी में बेटा-बेटी की हत्या करने वाले केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पत्नी सरोज की मौत के बाद सुभाष दूसरी शादी करना चाहता था। इसे लेकर उसने दोनों बच्चे बसंत और आरुषि से बात भी की, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। बच्चे दूसरी शादी में रोड़ा बन रहे थे, इसलिए दोनों को मौत के घाट उतार दिया। उसने जहर की गोलियां खाने का भी ड्रामा रचा, ताकि लगे कि वह परेशान था।
वहीं सुभाष के परिवार से पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि सुभाष ने कुछ दिन पहले ही 35 लाख रुपए का बीमा कराया था, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
उधर, सोमवार को रोहतक PGI से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने सुभाष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुभाष ने पहले अपनी मां मेवा देवी और पिता आजाद सिंह को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया था। मेवा देवी ने सुभाष पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने और पोता-पोती की हत्या करने का मामला दर्ज कराया था।?

