पानीपत में शुक्रवार को प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को बेसुध हालत में देखकर मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पानीपत के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां दोनों की उपचार के दौरान हालत स्थिर है।

झज्जर जिले के एक गांव का युवक विष्णु कुमार ने बताया कि वह राजस्थान के RTO विभाग में DC रेट पर कंप्यूटर के पद कार्यरत है। वह पास के ही गांव की रहने वाली 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से लगभग 1 साल पहले मिला था। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

दोनों के परिजनों को प्रेम प्रसंग के बारे में पता लग गया था। उसके परिजन शादी के लिए राजी हो गए थे, लेकिन प्रियंका के घर वालों ने शादी के लिए मना कर दिया और उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया।

परिजनों की नाराजगी से दोनों ने 10 जुलाई को घर से भाग कर शादी करने की योजना बनाई। दोनों 10 जुलाई को घर से भाग कर सीधा राजस्थान के खाटू श्याम पहुंचे। वहां दो दिन रुकने के बाद सालासर धाम पर पहुंचे और फिर 2 दिन पहले पानीपत के गांव सिंक में पथरी माता मंदिर पहुंचे। यहां धर्मशाला में कमरा लेकर ठहरे हुए थे।

शुक्रवार सुबह 7 बजे दोनों ने मंदिर में शादी की। यहां प्रियंका की मांग में सिंदूर भरा और दोनों ने साथ ही मरने की कसम खाई। इसके बाद मंदिर के प्रांगण में ही जहर निगल लिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!