हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के वार्षिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब सभी सरकारी, गैर-सरकारी स्कूल, गुरुकुल और विद्यापीठ 6 जून 2024 तक अपने छात्रों के अंक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।
बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने प्रेस के माध्यम से यह जानकारी दी। पहले यह अंतिम तिथि 25 मई थी, जिसे बढ़ाकर अब 6 जून कर दिया गया है।
सभी स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे www.bseh.org.in वेबसाइट पर अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके समय पर अंक अपलोड करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि में छात्र/छात्राओं के अंक अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो ऐसे छात्र/छात्राओं को बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की आगामी वार्षिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी तकनीकी कठिनाई के लिए दूरभाष नं 01664-254300, 254302 एवं ई-मेल आई.डी. asenr@bseh.org.in के माध्यम से किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।
