हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर सुखबीर अपना काम करने के साथ-साथ लोगों की सेवा भी कर रहे हैं। जब वह भीषण गर्मी में यात्रियों को बस में पानी पिलाते हैं, तो लोगों के चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ जाती है। सुखबीर के इस काम से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी प्रभावित हैं और उन्होंने ट्वीट कर उनकी जमकर तारीफ की और उन्हें सम्मानित करने के लिए न्योता भी दिया है।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा रोडवेज में परिचालक सुखबीर चोटीवाला रोहतक के गांव रिठाल का रहने वाला है। वह 2017 से हरियाणा रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत है और अपनी तनख्वाह से बस में सवार यात्रियों का विशेष ध्यान रख रहा है। वह यात्रियों को गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत नहीं होने देता। बड़ी बात यह है कि किसी भी त्योहार के दिन सुखबीर यात्रियों को शरबत भी अपने खर्चे से पिलाता है। सुखबीर हाल ही में सोनीपत बस डिपो में परिचालक के पद पर तैनात है और वह सुबह बस लेकर दिल्ली जाता है और उसके बाद दिल्ली से लुधियाना उसका रूट तय किया गया है।

परिचालक सुखबीर का कहना है कि वह रोहतक के रिठाल गांव के रहने वाले है। उनका पानी पिलाने का प्रतिदिन का खर्चा लगभग 250 से 300 रुपए आता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके इस सेवाभाव की तारीफ की है जिससे वह खुश है और मुख्यमंत्री उसे सोमवार को चंडीगढ़ में सम्मानित भी करेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!