Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा मे रक्षाबंधन के दिन 2 बहनों के भाई की मौत, कटड़ा निकालने के लिए जोहड़ में उतरा था मृतक

फतेहाबाद जिले के गांव भूथनकलां में आज रक्षाबंधन के दिन गांव के जोहड़ में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति भैंस के कटड़े को निकालने के लिए अंदर गया था और डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  

जानकारी के अनुसार गांव भूथनकलां निवासी सुरेंद्र कुमार का भूथन कलां में हसंगा रोड पर घर है। घर के सामने ही जोहड़ है। वह सुबह भैंसों को तालाब में नहलाने के लिए लेकर गया था। वह भैंस के कटड़े को निकालने के लिए जोहड़ में उतर गया। लोगों ने उसे ज्यादा अंदर जाने से मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। कुछ देर तक उसका हाथ ऊपर दिखा लेकिन बाद में दिखना बंद हो गया। ये देखकर तालाब किनारे बैठे दोनों लोगों ने शोर मचाया। लोगों ने उसका शव बाहर निकाला। मृतक सुरेंद्र कुमार की दो बहनें भी हैं। मगर वह पहले आकर चली गई थी। सुरेंद्र विवाहित था।

Exit mobile version