Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में बेटे को घोड़ी पर बिठाकर स्कूल भेजा:पहला दिन यादगार बनाने को दूल्हे की तरह सजाया, बैंड-बाजे भी साथ में चले

बच्चे के स्कूल का पहला दिन माता-पिता के लिए बेहद खास होता है। हरियाणा के बहादुरगढ़ के एक परिवार ने इसे यादगार बना दिया।

पहले दिन पिता ने अपने बेटे को दूल्हे की तरह सजाया। इसके बाद घोड़ी पर बैठाया और बैंड-बाजे के साथ उसे स्कूल छोड़ने गए। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ ही बच्चे अनमोल साहब के माता-पिता भी बैंड की धुन पर नाच रहे थे।

स्कूल के पास खड़े अन्य अभिभावकों और बच्चों के चेहरों पर भी खुशी देखी गई। बहादुरगढ़ ​​​​​​के दयानंद नगर निवासी विवेक आयुर्वेदिक दवाइयां बेचते हैं।

विवेक ने बताया कि 3 साल का बेटा अनमोल साहिब अभी तक घर में रहता था। पहली बार घर से बाहर निकल जीवन यात्रा शुरू कर रहा है। इसलिए मैंने और मेरी पत्नी ने फैसला लिया कि बच्चे के लिए कुछ खास करेंगे। बैंड के साथ बच्चे को स्कूल छोड़कर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी संदेश दिया है।

Exit mobile version