Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में बेटे ने चाकू मार की पिता की हत्या:बाइक की चाबी देने से मना करने पर हुई थी कहासुनी

यमुनानगर में अजमेर ने बताया कि वह इंद्री का रहने वाला है, उसने गांव ताजकपुर में रहकर अपनी पढ़ाई भी पूरी की थी। मंगलवार सुबह शीशपाल शराब पी रहा था। वह भी साथ में शराब पी रहा था। इसी दौरान बेटे का कॉल आया कि गांव में आ जाओ।

इसी बीच शीशपाल ने कहा कि तुम्हें घर जाना है, में बाइक लेकर आता हूं। जब शीशपाल काफी देर तक नहीं आया तो मैं उसका पीछा करने गया। वहां मैंने देखा कि उसका बेटा उसे पीट रहा था। इसी बीच उसके बेटे ने चाकू से शीशपाल की छाती पर हमला कर दिया। जिसमें शीशपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद शीशपाल की मौत हो गई।

मृतक के रिश्तेदार अजमेर ने बताया कि शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र होने लगे। मैं यह देखकर घबरा गया। तुरंत वहां से निकलकर पांसरा फाटक पर पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। आरोपी जगविंद्र मौके भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जांच अधिकारी ने बताया कि वे दोनों काफी समय से शराब पीते थे और कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते थे। मंगलवार रात को भी मृतक शीशपाल ने अपने बेटे सिंह से मोटरसाइकिल की चाबी मांगी तो इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी।

सदर थाना यमुनानगर प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मृतक के बेटे के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया। पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट मिलने व आरोपित को काबू करने के बाद आगामी तफ्तीश होगी।

Exit mobile version