Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में दमाद ने ससुर की सिर में गोली मारकर की हत्या:गालियां दे रहा था दामाद, रोकने पर की फायरिंग

झज्जर में मंगलवार रात दामाद ने ससुर की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। दामाद घर के बाहर गाली गलौज करते हुए हंगामा कर रहा था।

ससुर उसे समझाने के लिए आया तो दामाद ने उसे कहा कि आज मेरे हाथ तुम्हारा खून लिखा है। इसके बाद उसने सीधा सिर में गोली मार दी। इसके बाद दामाद वहां से भाग गया।

घटना मांडोठी गांव की है। मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत के संजय के भाई संदीप ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे परिवार के लोग घर पर थे। तभी संजय का दामाद मनेंद्र शराब के नशे में घर के बाहर आया। वह तेज आवाज में गालियां दे रहा था। गांव के लोग भी अपने घरों से बाहर आ गए। आवाज सुनकर उसका भाई संजय भी घर से बाहर आया।

उसने अपने दामाद मनेंद्र को ऐसा न करने को कहा। इस पर मनेंद्र ने संजय को कहा कि आज तो मेरे हाथ से तुम्हारा खून होना लिखा है। इसके बाद मनेंद्र ने पिस्टल निकाली और सीधा संजय के सिर में गोली मार दी।

संजय गोली लगते ही खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और संजय को संभाला। तभी मनेंद्र वहां से फरार हो गया। संजय को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया। PGI में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद संजय को मृत घोषित कर दिया।

संदीप ने बताया कि मनेंद्र सुहरा गांव का रहने वाला है और फाइनेंस का काम करता है। 5 साल पहले भतीजी रिंकी की उससे शादी हुई थी। वह भतीजी के साथ छोटी-छोटी बातों पर मारपीट कर घर से निकाल देता था। कई बार परिवार में ही पंचायती तौर पर समझौता हुआ। अक्सर समझौते के बाद रिंकी ससुराल चल जाती थी। जब मनेंद्र उसे ज्यादा परेशान करने लगा तो एक साल पहले रिंकी अपने घर मांडोठी आ गई। तब से वह मायके में ही रह रही है।

Exit mobile version