गुरुवार (7 मार्च) को गांव सिकंदरपुर में सतगुरुदास की बेटी शिवानी और शीतल की शादी थी। उनकी शादी पानीपत के गांव बापौली में हुई है। शादी से कुछ घंटे पहले भात की रस्म अदा की गई। इसमें बेटियों के मामा रेवाड़ी जिले के गांव मुंडनवास निवासी ओमप्रकाश और देवी सिंह रावत भात लेकर पहुंचे।
मामा ने जब भात की रस्म में 500-500 के नोटों की गडि्डयां निकालनी शुरू की तो वहां समारोह में मौजूद सभी लोग दंग रह गए। ओमप्रकाश ने अपनी दोनों भांजियों की शादी में पूरे एक करोड़ 11 लाख 151 रुपए कैश के अलावा सोना और चांदी शगुन के तौर पर दी।
शिवानी और शीतल के चाचा सुंदर ने बताया कि बेटियों के मामा जमींदार हैं और खानदानी रईस हैं। अभी वह रेवाड़ी शहर के सेक्टर-3 में रह रहे हैं। उन्होंने अपनी बहन की शादी भी धूमधाम से की थी और अब अपनी भांजियों की शादी भी धूमधाम से की है।

